बादशाहपुर, 6 सितंबर (अजय): भाजपा नेता अशोक यादव ने आगामी 8 सितंबर को रोहतक में आयोजित पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात करते हुए उन्हें राव नरबीर सिंह की तरफ से आमंत्रण दिया अशोक यादव ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रति जनता का अटूट विश्वास और उत्साह देखने को मिल रहा है लोग भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से बेहद खुश हैं राव नरबीर सिंह द्वारा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता में उनकी सराहना हो रही है बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बदौलत राव नरबीर को एक तरफा समर्थन मिल रहा है अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए राव नरबीर सिंह दिन रात एक किए हुए हैं और भारी संख्या में नागरिक उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री का संदेश सुनने रोहतक पहुंचेंगे अशोक यादव ने जनता से निवेदन किया कि अधिकाधिक संख्या में रोहतक पहुंचकर विजय संकल्प रैली को सफल बनाएं|
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.