बादशाहपुर, 4 सितंबर (अजय): भाजपा किसान प्रकोष्ठ के बादशाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क स्थापित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा किसानों के हित में लगातार बेहतर निर्णय लिए जा रहे हैं हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के फसली ऋण को जुर्माना और ब्याज से मुक्त करके किसानों को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने किसानों के कर्ज की पीड़ा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी थी और भाजपा सरकार ने किसानों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लिया इससे किसान काफी खुश हैं उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों से किए गए सारे वादे को पूरा करने का काम किया है केंद्र में दोबारा भाजपा सरकार बनते ही देशभर के किसानों के खाते में सीधे तौर पर प्रतिवर्ष 6000 भेजने की योजना को अधिसूचित कर दिया गया भाजपा सरकार के इस फैसले से किसान काफी उत्साहित हैं और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गुरुग्राम से किसानों की भीड़ कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पहुंचेगी
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.