बादशाहपुर, 1 सितंबर (अजय): भाजपा नेता राकेश यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए भाजपा और राव नरवीर सिंह के समर्थन में लोगों से सहयोग की अपील की । उन्होंने लोगों के बीच कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराए जाने के साथ बिजली व्यवस्था में भी लगातार सुधार किया जा रहा है भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था मजबूत हुई है । राकेश यादव ने कहा कि सेक्टर 107 में करीब 53 करोड़ की लागत से 220 केवी बिजली सब स्टेशन और सेक्टर 46 में करीब 24 करोड़ की लागत से 66 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराए जाने को लेकर क्षेत्र की जनता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को धन्यवाद दे रही है इन विकास कार्यों की स्वीकृति भाजपा सरकार के कार्यकाल में राव नरवीर सिंह के प्रयास से ही मिल पाई राकेश यादव ने कहा कि इसके अलावा राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए अनेकों विकास कार्य कराए हैं राव नरबीर सिंह के इन प्रयासों की जनता में प्रशंसा हो रही है राकेश यादव ने क्षेत्र के नागरिकों से निवेदन किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और राव नरवीर सिंह का समर्थन करें ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.