गुड़गांव (ब्यूरो) : हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर गुड़गांव क्षेत्र में इस बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याक्षी कैप्टन अजय यादव के समर्थक काफी सक्रिय क्षेत्र में नजर आ रहे है। बादशाहपुर निवासी अशोक यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी 9 विधानसभाओं में दौरा करते हुए लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देकर कैप्टन अजय यादव को जीताने की अपील की। अशोक यादव ने दावा करते हुए कहा कि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में इस बार बदलाव की आंधी है। जिसके चलते क्षेत्र में रिकॉर्डमतों से कैप्टन अजय यादव जीत दर्ज करेगें। अशोक यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुड़गांव सहित हरियाणा की सभी 10 सीटो पर जीत हासिल करेगी।
36 बिरादरी से मिल रहा कैप्टन को समर्थन : अशोक यादव ने बताया कि रेवाड़ी में कैप्टन अजय यादव के रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने बताया कि कैप्टन यादव को रास्ते में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। हर वर्ग, समाज और हर बिरादरी के लोगों ने रोड़ शो में शामिल होकर उनका समर्थन किया। अशोक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज समाज का हर वर्ग नाराज है और 12 मई को जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए वोट करेगी।
अपनी उप्लाब्दियों पर भरोसा नही : अशोक यादव ने कहा कि गुरूग्राम और रेवाड़ी हरियाणा के ऐसे जिले है, जहां से दूसरे घर से कोई न कोई फौज से होता है। कैप्टन अजय यादव भी एक फौजी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को दूसरों की कमियां गिनवाकर वोट मांगने की बजाये सरकार को अपनी उपलब्धियों पर वोट मांगने चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद मैट्रो का एक भी पिल्लर तक नहीं लगाया गया। दूसरों पर इल्जाम इसलिए लगाये जा रहे है क्योंकि केंद्र सरकार को खुद की उपलब्धियों पर विश्वास नहीं है।
फोटो : अशोक यादव

Comments are closed.