[post-views]

अशोका स्कूल में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

93

बादशाहपुर, 13 अप्रैल (अजय) : अशोका इंटरनेशनल स्कूल कादरपुर रोड बादशाहपुर विद्यालय में बैसाखी का त्यौहार आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से बाहरवी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सबसे पहले बच्चों ने नए सत्र के प्रारंभ के लिए प्रार्थना की, उसके बाद लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत किया। नर्सरी विंग के बच्चों ने पंजाबी पोशाक पहन कर आए तो ऐसा लग रहा था मानो कि पंजाब उमड़ कर विद्यालय में समा गया हो। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने वैशाखी पर भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के चेयरमैन अशोक यादव ने सभी को वैशाखी की बधाई देते हुए बताया कि यह त्यौहार लगभग सभी धर्म और जातियों के द्वारा मनाया जाता है। यह मुख्यत कृषि पर्व है। यह त्यौहार फसल कटाई के आगमन के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार सिख भाईचारे और एकता का प्रतीक भी माना जाता है। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका शशि यादव ने सभी को बैसाखी त्यौहार की बधाई देते हुए भविष्य में कामयाब होने का बच्चों को आशीर्वाद दिया। शशि यादव ने बताया कि भारत देश में सभी पर्वों को इसी तरह हमारी भारतीय संस्कृति के रूप में मनाया जाता है। जिसकी वजह से ही भारत की विश्व में इतनी बड़ी पहचान बनी है। यही नहीं भारतीय संस्कृति को ही निहारने के लिए विश्व जगत से लोग यहां आकर भारत भ्रमण करते हैं और भारत के कल्चर को अपने देश जाकर बखान करते हैं।

फोटो : अशोका स्कूल में बैसाखी पर्व पर नित्य प्रस्तुत करते स्कूली छात्राएं।

Comments are closed.