[post-views]

ब्रह्म परिषद के सर्वसहमति से अध्यक्ष बने राजेन्द्र भारद्वाज

150

बादशाहपुर, 12 अप्रैल (अजय) : गुरुग्राम में ब्रह्म परिषद की बैठक का आयोजन हुआ, जहां 2019-20 के लिए सर्वसहमति से गवर्निंग बॉडी का गठन करते हुए सर्वसहमति से प्रधान पद के रूप में पुनः राजेन्द्र भारद्वाज को चुना गया। लगातार तीसरी बार राजेन्द्र भारद्वाज को ब्रह्म परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले राजेन्द्र भारद्वाज को ही हंश एन्क्लेव का आरडब्ल्यूए का प्रधान भी सर्वसहमति से चुना गया था। उक्त बातें राजेन्द्र भारद्वाज ने बोलते हुए कही।
उन्होंने बताया कि सर्वसहमति से सम्पन्न हुए चुनावो में संरक्षक के रूप में एस के शर्मा को चुना गया है। वही टीम के रूप में राजेन्द्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, पार्षद अश्वनी, मुकुल शर्मा, मुकेश कौशिक को चुना गया। इसके अलावा कार्यसमिति अन्य सदस्यों के रूप में कर्नल एस के शर्मा, विशाल गौड़, संजीव कुमार, राजेश गौतम, अश्वनी पांडे, कमल प्रकाश, प्रदीप कौशिक, मनोज शर्मा, मंगतराम शर्मा सहित विभिन्न लोगो को चुना गया। राजेन्द्र भारद्वाज काफी लंबे समय से समाजसेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। जिसके चलते ही उन्हें लगातार तीसरी बार आरडब्लूए के बाद ब्रह्म परिषद का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर बोलते हुए राजेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि समाज के लोगो ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और इस पद की गरिमा को निभाते रहेंगे।

फोटो : ब्रह्म परिषद बैठक में अपने विचार रखते हुए राजेन्द्र भारद्वाज व अन्य।

Comments are closed.