[post-views]

हरियाणा में चार निगम चेयरमैन नियुक्त किए

281

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से अमरहेड़ी रोड़, जींद के जवाहर सैनी को हरियाणा वन विकास निगम का चेयरमैन तथा कंडेला, जींद के टेकराम कंडेला को हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसी प्रकार, अम्बाला के नागेन्द्र कुमार शर्मा व अर्बन इस्टेट गुरूग्राम के संजय भसीन को क्रमश: हरियाणा कला परिषद का निदेशक तथा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Comments are closed.