गुरुग्राम (अजय) : नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने पाकिस्तान से लौट रहे भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के ‘अदम्य साहस’ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 130 करोड़ भारतीय नागरिकों का दिल एवं दिमाग जीत लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘विंग कमांडर अभिनंदन- आप हमारे गौरव हैं, आप हमारा अभिमान हैं. आपको 130 करोड़ भारतीय नागरिको का अभिनंदन.” उन्होंने कहा, ‘‘विपरीत परिस्थिति में आपके अदम्य साहस और गरिमामय संतुलन ने सभी भारतीयों के दिल एवं दिमाग को जीत लिया है.” गौरतलब है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था. पाकिस्तानी दुस्साहस का जवाब देने के दौरान उसके एक विमान को मार गिराया गया, लेकिन वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन पाकिस्तान की हिरासत में ले लिए गए थे
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.