गुडग़ांव, 20 फरवरी (ब्यूरो) : नगर-निगम वार्ड 25 बादशाहपुर कस्बे में मास्टर लाइन कनेक्शन नही होने से खोटा कालोनी वाला हिस्सा जल जमाव की चपेट में है। जिसके बाद हल्की बरसात के होते ही जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। यही नही वर्तमान में सीवरेज पानी निकासी नही होने से पानी वापस बेक मारकर खोटा कॉलोनी के पिछले निचले हिस्से में भर गया है। जिसकी कई शिकायतें पार्षद व स्थानीय लोगों ने निगम अफसरों को देने के बाद भी दुरुस्त कराना निगम द्वारा जरूरी आज तक नही समझा गया है। यह सब डी.पी.आर. के कार्य रुकने के बाद से स्थिति और ज्यादा गम्भीर हो चुकी है। उक्त बातें बादशाहपुर निवासी जगजीत यादव ने बोलते हुए कही। बादशाहपुर कस्बे में काफी दिनों से डी.पी.आर. कार्य के तहत सीवरेज लाइन का कनेक्शन नही होने से यह समस्यां उत्पन हुई है या फिर यू कहे कि निगम के विकास कार्यो में भारी गिरावट आई है। निगम द्वारा लगातार बार-बार अपनी पॉलिसी में बदलाव करने से विकास कार्य कराने में खुद निगम असहाय महसूस कर रहा है। वर्तमान में ठेकेदार तथा अन्य एजेंसी निगम की गलत पॉलिसीज के चलते कार्य करने के लिए आगे नही आ रही है। डी.पी.आर. के तहत आज तक बादशाहपुर की मास्टर सीवरेज लाइन नही जुडऩे से लोगों को परेशानियां हो रही है। जगजीत ने कहा कि गुडग़ांव नगर निगम के सभी वार्ड में विकास कार्य पहले तेज गति से चल रहा था, लेकिन कुछ समय के बाद से बादशाहपुर की डी.पी.आर. कार्य भी कछुआ चल से चल रहे है। जिसकी वजह से लोगों को सीवरेज समस्यां से जूझना पड़ रहा है। निगम प्रशासन को अधूरे विकास कार्यो पर ध्यान देना चाहिए, ताकि नये विकास कार्यो को स्वकृति प्रदान करें, ताकि लोगों को परेशानियां न हो सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.