[post-views]

चंडीगढ़ के बाद कुरुक्षेत्र में भी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म

65

PBK NEWS | कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ के बाद जिले में भी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। एलएनजेपी अस्पताल में 13 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया।

लाडवा खंड की पीड़िता से गैंगरेप का मामला जून माह में सामने आया था। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। बुधवार को किशोरी की हालत बिगड़ने पर एलएनजेपी अस्पताल के प्रसूति विभाग में लाया गया था।

जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल चिकित्सक किशोरी व बच्ची की हालत स्थिर बता रहे हैं। बता दें, किशोरी से दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले है। दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपी इस समय जेल में बंद हैं।

Comments are closed.