[post-views]

लोकसभा में केंद्र सरकार ने दिया जवाब, हरियाणा में नहीं होंगे किसानों के कर्ज माफ

120

PBK NEWS | चंडीगढ़। हरियाणा में कर्ज माफी का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि किसानों का कर्ज माफ करने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है। सरकार ने लोकसभा में यह स्पष्ट किया है।

केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को लोकसभा में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सवाल के जवाब में यह स्पष्ट किया गया। सांसद ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न के माध्यम से पूछा था कि उद्यमियों के चार लाख करोड़ माफ करने वाली सरकार साढ़े चार लाख करोड़ के कर्ज तले दबे किसानों को राहत के लिए क्या कदम उठा रही है।

हुड्डा के जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि वर्ष 2014 के बाद कृषि ऋण को माफ करने की कोई योजना नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक को निर्देश दिया गया है कि कर्ज न चुकाने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Comments are closed.