गुडगांव/बादशाहपुर 15 अक्टूबर (अजय) : गुरुग्राम विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी गजे सिंह कबलाना ने मंगलवार को अपने धुआंधार प्रचार के दौरान अशोक विहार फेस 3, चकरपुर, लक्ष्मण विहार, टेकचंद नगर, सेक्टर 5, सदर बाजार, राजेंद्रा पार्क समेत विभिन्न कालोनियों में सभाओं को संबोधित किया, अपनी सभाओं के दौरान 36 बिरादरी के मिल रहे भारी समर्थन से गजे सिंह कबलाना गदगद नजर आए, कार्यक्रम संबोधित करने के दौरान गजसिंह सिंह कबलाना ने कहा कि उनका मकसद गुरुग्राम में बेरोजगारी खत्म करना, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना और शिक्षा को बढ़ावा देना है, जो उनकी पहली प्राथमिकता है, इसके अलावा गुरुग्राम के लोग बिजली, पानी, सड़क, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सबसे अधिक परेशान हैं, इन समस्याओं पर बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है, गजे सिंह कबलाना ने कहा कि पार्षद रहते उन्होंने अपने वार्ड में जो कार्य किए हैं वह सबके सामने है, अब वह पूरे विधानसभा में क्षेत्र के हित में कार्य करना चाहते हैं, इसके लिए वह क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अपील लेकर आए है, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार मुझे चुनाव निशान कप प्लेट मिला है, 21 अक्टूबर को हमारे चुनाव निशान कप प्लेट पर अपना कीमती मत देकर मुझे विधानसभा भेजने का कार्य करें, जिससे कि मैं पुराने गुरूग्राम को भी नए गुरुग्राम से भी ज्यादा स्वच्छ और सुंदर बना सकूं, इस दौरान गजे सिंह कबलाना के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.