[post-views]

हनी ट्रैप में फंसा कर दो महिलाएं बनाती थीं संबंध, फिर शुरू हाेती थी ब्‍लैकमेलिंग

90

PBK NEWSफतेहाबाद। दो महिलाएं लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती थीं। एक महिला पहले व्‍यक्ति को अपने जाल में फंसाती थी अौर संबंध बनाती थीं। इसके बाद उसे दूसरी महिला से संबंध बनाने का लालच देती थी। इसके बाद उनके ब्‍लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो जाता था। एक 50 साल के व्‍यक्ति भी शिकायत पर पुलिस ने दाेनों को गिरफ्तार किया है।

संबंध बनाने के नाम पर पहले वसूल चुकी है एक लाख रुपये

पुलिस ने बताया कि ब्‍लैकमेल करने वाली इन दो महिलाओं को पुलिस ने शहर के भट्टू रोड से गिरफ्तार किया है। हिसार के मोडाखेड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवांई की है। पीडि़त ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव बीघड़ निवासी महिला ब्लैकमेल कर उससे करीब एक लाख रुपये वसूल चुकी है।

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के बीघड़ गांव की महिला एक अन्‍य महिला के साथ मिलकर लोगाें को अपने हुस्‍न के जाल में फंसाती थी। एक महिला जाल में फंसाए गए व्‍यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी और फिर उसे दूसरी महिला से संबंध बनाने का लालच देती थी। इसके बाद उनके ब्‍लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो जाता था।

आरोप है कि बीघड़ गांव की महिला ने हिसार मोडाखेड़ा के एक 50 साल के व्‍यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया। उसने इस व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाए और इसे बाद उसे ब्‍लैकमेल करने लगी। वह उससे एक लाख रुपये वसूल लिये। महिला ने शुक्रवार को उसे फोन कर कहा कि लाजपत नगर की एक 25 वर्षीय महिला से भी वह उसके संबंध बनावा देगी और इसके लिए उसने 20 हजार रुपये मांगे।

महिला द्वारा इसके लिए दबाव बनाने पर व्‍यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसके बाद म‍हिला को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। इसके बाद व्‍यक्ति ने फोन कर उक्‍त महिला को फोन कर दूसरी महिला से मिलने पर हामी भर दी।

इसके बाद महिला ने उसे भट्टू रोड पर एक मकान में बुलाया। वहां उसने व्‍यक्ति को दूसरी महिला से मिलवाया और 20 हजार रुपये ले लिए। इसी दौरान पुलिस टीम ने दबिश दे दी और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

” मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद जो कार्रवाई बनेगी उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments are closed.