[post-views]

मीठीबाई कॉलेज में एक फे‎स्टिवल के दौरान मची भगदड़ में 15 घायल – घायलों को आरएन कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

50

मुंबई। मुंबई के विले पार्ले एरिया के मीठीबाई कॉलेज में गुरुवार को मची भगदड़ में आठ छात्र घायल हो गए। बीएमसी ने बताया कि बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ फेस्टिवल के दौरान रात साढ़ें दस बजे अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ राते के करीब साढ़े दस बजे मची। जानकारी के अनुसार घायलों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 20 से 24 साल के बीच है। इन लोगों को आरएन कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है इन घायल छात्रों को सीने में चोट लगी है।

एक छात्र को पसली में चोट लगी है और तीन को सर्जिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एसआईसीयू) में भर्ती किया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि कुछ बाहरी लोगों ने इवेंट में शामिल होने के लिए मेन गेट से अंदर घुसने की कोशिश की जिसके बाद भगदड़ मच गई।
जुहू पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेस्ट के दौरान एक काफी मशहूर ग्रुप स्टेज पर परफॉर्म कर रहा था। गेट चारों तरफ से बंद था। इसी दौरान कुछ बच्चों ने गेट से ज़बरदस्ती घुसने की कोशिश की। इसलिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

हालांकि ये भगदड़ नहीं था। काफी लोगों को दम घुटने के कारण बेहोशी आ गई। वहां मौजूद एक सदस्य का कहना है कि सुरक्षा के लिए जिन पुलिस वालों को तैनात किया गया था उन्होंने लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया जिसके बाद भगदड़ मच गई। सदस्य का कहना है कि वहां करीब चार-पांच हज़ार लोग मौजूद थे। हालांकि अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा ने इसको खारिज किया और कहा कि पुलिस ने लाठी चार्ज नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा कि वहां पर क्षमता से ज्यादा लोग मौजूद थे।

Comments are closed.