[post-views]

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में नायब सरकार का योगदान ऐतिहासिक : बबिता यादव

5,346

गुरुग्राम (अजय): भाजपा नेत्री बबिता यादव ने कहा कि नायब सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। लाडो लक्ष्मी योजना, महिला सुरक्षा हॉटलाइन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं और शिक्षा, खेल तथा रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। नायब सरकार ने महिलाओं को सम्मान और स्वाभिमान दोनों दिया है।

Comments are closed.