[post-views]

कर्मियों को फैक्ट्री ले जा रही बस खड्ड में गिरी, महिला की मौत; 19 घायल

107

PBK NEWS | रुड़की: दिल्ली देहरादून मार्ग भगवानपुर में किशनपुर गांव के निकट फैक्ट्री कर्मियों से भरी मिनी बस सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में महिला कर्मी की मौत हो गई, जबकि 19 कर्मचारी घायल हो गए।

बस भगवानपुर स्थित पो. कैंप केम कंपनी की थी। जो सुबह विभिन्न स्थानों से कर्मियों को लेकर फैक्ट्री जा रही थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खड्ड में जा गिरी।

हादसे में एक महिला कर्मचारी इशरत (25 वर्ष) पत्नी भूरा निवासी रामपुर कोटवाली गंगनहर की मौत हो गई। वहीं, घायल सभी कर्मियों को रुड़की सिविल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ को देहरादून भी रेफर किया गया।

News Source:- www.jagran.com

Comments are closed.