[post-views]

बिना खर्ची बिना पर्पची के भर्ती से बढ़ा युवाओं का आत्मविश्वास : राजबीर यादव

4,570

गुरुग्राम। भाजपा नेता राजबीर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पारदर्शी भर्ती नीति ने हरियाणा के युवाओं के दिलों में भरोसा और सम्मान दोनों पैदा किया है। अब राज्य में नौकरी पाने के लिए किसी सिफारिश या धनबल की जरूरत नहीं रही, बल्कि केवल योग्यता और परिश्रम का महत्व है। उन्होंने बताया कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत भर्ती परीक्षाओं से लेकर परिणाम तक पूरा प्रोसेस डिजिटल और पारदर्शी हो चुका है। इससे न केवल भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी युवाओं को भी समान अवसर मिला है। राजबीर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्राथमिकता रोजगार और ईमानदारी है। अब तक तीन लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर सरकार ने अपने वादे को निभाया है। आगे आने वाले वर्षों में और हजारों भर्तियां होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस नीति से युवाओं में नई ऊर्जा आई है और वे विश्वासपूर्वक प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं। यह हरियाणा के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Comments are closed.