[post-views]

हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वालों को मौका नही देंगें पी.एम. : उषा प्रियदर्शी

26

गुडग़ांव, 28 अगस्त (ब्यूरो) : ओबीसी. मोर्चा की प्रदेश सचिव उषा प्रियदर्शी ने बोलते हुए कहा कि पी.एम. मोदी ने बार बार मन की बात में जिक्र करते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नही है। हिसक घटनाओं को अंजाम देने वालों को मौका नहीं देंगे। इस संदेश को अपराधिक लोगों को एक बड़ा संदेश है जिससे उन्हें आगे कुछ भी करने से पहले सोचना होगा।

देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात में हरियाणा में हुई आस्था के नाम पर बिना नाम लिए हिसां पर चिंता जताते हुए सख्त संदेश देते हुए संप्रदाय, धर्म या व्यरक्ति के नाम पर आस्था के आधार पर हिंसा की इजाजत नहीं करने की बात कही है। इसके साथ सख्त हिदायत देते हुए सा$फ कर दिया है कि किसी भी सुरत में हिंसा करने वालों को नही बक्शा जाएगा। पी.एम. द्वारा मन की बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने अपनी प्रतिकिया व्यक्त की है।

Comments are closed.