[post-views]

वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति चुनने पर देशभर में जश्न का माहोल : समय सिंह भाटी

112

PBK News, 6 अगस्त (अजय) :देश के राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद की जीत के बाद एक बार फिर से भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू को देश के उप- राष्ट्रपति के रूप में चुन लिया गया है, जोकि एन.डी.ए. की एक और सबसे बड़ी जीत है उप-राष्ट्रपति के लिए चुने गये एम वेंकैया नायडू की जीत पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। उक्त बातें हरियाणा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने बोलते हुए कही।

समय सिंह भाटी ने बोलते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। नायडू ने देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के चुनाव में विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोटों के अंतर से हराया। एनडीए उम्मीदवार नायडू को इस चुनाव में कुल 516 सांसदों का वोट मिला तो गांधी के खाते में 244 सांसदों का वोट आया। वोटों के इस बड़े अंतर से साफ है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भी एनडीए ने न केवल अपना सियासी दबदबा जारी रखा बल्कि विपक्षी खेमे के दर्जन भर से ज्यादा सांसदों ने नायडू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।

Comments are closed.