[post-views]

रांची एयरपोर्ट पर यात्री ने लैंडिंग से पहले ही खोल दिया दरवाजा, अनहोनी होने से बची

122

PBK NEWS | रांची । रांची एयरपोर्ट पर बहुत बड़ी अनहोनी होने से बच गई। दरअसल एक यात्री ने विमान का दरवाजा प्लेन लैंडिंग से पहले ही खोल दिया। एयर एशिया की फ्लाइट पिछली रात जब रांची एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी उससे पहले ही यात्री ने उसका एक्जिट गेट खोल दिया।

हालांकि इस घटना से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्थानीय पुलिस ने उस यात्री से पूछताछ की।

अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि पैसेंजर के ऐसा करने के पीछे की वजह क्‍या थी। हालांकि उसकी चौंकाने वाली हरकत की वजह से उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

Comments are closed.