गुरुग्राम, 4 नवंबर (अजय) : भाजपा नेता रोबिन राव ने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और जनता को घर बैठे सेवाएँ मिल रही हैं। एक नवम्बर से पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया सरकार का ऐतिहासिक कदम है, उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी विज़न और औद्योगिक प्रगति से हरियाणा की छवि देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हुई है। रोबिन राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास और जनसेवा का नया युग प्रारंभ हुआ है, जो ईमानदार शासन, सशक्त नागरिक और आधुनिक राज्य” की दिशा में ठोस कदम है।
Comments are closed.