[post-views]

तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका को कांस्य

36

इस्तांबुल : भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप फाइनल्स में कांस्य पदक जीता है। बिना कोच के खिल रही दीपिका ने लिजा उनरू को पीछे छोड़ा। दोनों तीरंदाज पांच सेट के खत्म होने के बाद 5-5 की बराबरी पर थीं जिससे शूटऑफ कराना पड़ा।

दीपिका और लिजा दोनों ने 9 अंक हासिल किये। दीपिका ने सेंटर के पास निशाना लगाने से कांस्य पदक हासिल किया। दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में पांचवीं बार पोडियम स्थान हासिल किया, इससे पहले उसने चार बार रजत जीता था। पांचवें सेट में ड्रॉ से ही दीपिका तीसरा स्थान हासिल कर सकती थीं, पर असफल रही। दीपिका ने कहा, ‘मैं पहली बार बिना कोच के इतने बड़े टूर्नमेंट में खेल रही हूं लेकिन खुश हूं। जितना कठिन टूर्नमेंट होता है, उतना ही बेहतर हम होते जाते हैं।’
तनावपूर्ण शूटऑफ के बारे में उन्होंने कहा, ‘अधिकतर मैं शूटऑफ में हार जाती हूं इसलिए मैंने थोड़ी तनाव में आ गई, पर मैंने स्वयं से कहा कि जो भी परिणाम होगा मैं स्वीकार करूंगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपने तीरों से संतुष्ट थी।’ उन्होंने कहा, ‘एशियाई खेलों से पहले मुझे डेंगू हो गया था, जिससे मैं कमजोर हो गई थी लेकिन एशियाई खेलों के बाद मैंने 15 दिन का ब्रेक लिया और यहां आई। मैं कांस्य पदक से खुश हूं।

काश मैं इसे रजत या फिर स्वर्ण में बदल पाती।’ भारतीय तीरंदाजों ने इस तरह अपना अभियान दो कांस्य ओर एक रजत पदक से समाप्त किया। रजत पदक उन्होंने कम्पाउंड मिश्रित स्पर्धा में जीता जिसे प्रदर्शनी स्पर्धा के तौर पर इसमें शामिल किया गया है। वहीं पुरुष वर्ग में अपने दूसरे विश्व कप फाइनल में अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड स्पर्धा में कांस्य पर निशाना लगाया।

Comments are closed.