बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा नेता इंद्रजीत यादव ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट को देश की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई का समय है। इंद्रजीत यादव ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस घटना के सभी साजिशकर्ताओं को पकड़कर उदाहरणात्मक दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता शहीदों और पीड़ित परिवारों के साथ है और यह देश किसी भी आतंकी चुनौती के सामने झुकेगा नहीं।
Comments are closed.