[post-views]

दक्षिण हरियाणा में नवजन चेतना मंच की ताबड़तोड़ जनसभाएं दे रही बड़ा संदेश

37

गुड़गांव, 9 अक्टूबर (ब्यूरो) : हरियाणा में भले ही अभी चुनाव का बिगुल नहीं बजा हो, लेकिन दक्षिण हरियाणा से नव जन चेतना मंच की ताबड़तोड़ जनसभाएं एक बड़ा संदेश देती हुई नजर आ रही है। नव जन चेतना मंच के माध्यम सोहना, तावडू, हथीन में आयोजित की गई रैली में उमड़ी लोगों के जन सैलाब से स्पष्ट हो चुका है कि लोगों में बदलाव का माहौल देखा जा रहा है।

पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार के लिए नव चेतना मंच बड़ी चुनौती देता हुआ दिख रहा है। वही वशिष्ट कुमार गोयल अपने वक्तव्य द्वारा लोगों को कायल करना लगातार जारी है। अपने भाषण के माध्यम लोगों को आकर्षित करने वाले वशिष्ट कुमार गोयल कॉलेज की राजनीति से ही राजनीतिक है जोकि अपने भाषण के माध्यम लोगों को अपने प्रति आकर्षित करने में माहिर माने जाते हैं। वशिष्ट कुमार गोयल द्वारा क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में शामिल होकर उनका सुख-दुख साझा करना लोगों को खूब भा रहा है। लोगों का कहना है कि वशिष्ठ कुमार गोयल उनके साथ उठने बैठने वाले एक सामाजिक व्यक्ति हैं।

यदि वह सत्ता में आते हैं तो इससे बड़ा सौभाग्य क्षेत्र की जनता को क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मंत्री विधायक आम जनता को मिलने का समय तक नहीं देते हैं, लेकिन नव जन चेतना मंच के संयोजक व शिवकुमार गोयल लोगों को बीच रहने वाले व्यक्ति हैं जोकि लोगों से मिलकर ही जीना सीखते हैं। ऐसे व्यक्ति जब राजनीति में कदम रखते हैं तो आम जनता की सरकार बनती है। जिसे इस बार बनाने का कार्य आम जनता करेगी।

Comments are closed.