[post-views]

किसानों और गरीबों के लिए संवेदनशील सरकार साबित हुई नायब सरकार : डॉ. प्रेम सिंह

2,595

गुरुग्राम (अजय): भाजपा नेता डॉ. प्रेम सिंह ने कहा कि नायब सरकार ने किसानों और गरीबों के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। फसल बीमा, सिंचाई योजनाओं, और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मजबूत बनाकर सरकार ने किसान हित को प्राथमिकता दी है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय लाभ जैसी योजनाएं धरातल पर सफल रहीं। डॉ. प्रेम सिंह ने कहा कि गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में नायब सरकार ने ईमानदार प्रयास किए हैं, जिससे हर वर्ग को राहत मिली है।

Comments are closed.