[post-views]

लाल किले विस्फोट देश की अस्मिता पर हमला, अब होना चाहिए निर्णायक जवाब

6,713

बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा नेता देविन्द्र शिकोहपुर ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट को भारत की अस्मिता पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और केंद्र सरकार को इस पर कठोर व त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। देविन्द्र शिकोहपुर ने कहा कि गुरुग्रामवासी इस घटना से गहरे दुखी हैं और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

Comments are closed.