[post-views]

लाल किले विस्फोट से आहत पूरा देश, दोषियों को मिले त्वरित सजा

1,329

बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम से समाजसेवी राजबीर यादव ने लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना भारत की सुरक्षा प्रणाली पर सीधा प्रहार है और इसके दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। राजबीर यादव ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस हमले की पूरी जांच कर सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और आतंकवाद के खिलाफ सरकार की हर कार्रवाई का समर्थन करती है।

Comments are closed.