बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम से पर्यावरण कार्यकर्ता शरद गोयल ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि इस हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत हुई, जो मानवता के खिलाफ अपराध है। शरद गोयल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस हमले के पीछे के आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता शहीदों और मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और देश के हित में हर प्रकार का सहयोग देने को तैयार है।
Comments are closed.