[post-views]

रक्षाबंधन पर बहनों को खट्टर सरकार तोहफा, रोडवेज में मुफ्त यात्रा : उषा प्रियदर्शी

103

PBK News, 6 अगस्त (अजय) : हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी एक बार फिर से बहनों को भाई से मिलाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा देने की घोषणा कर दी है। उक्त बातें ओ.बी.सी. मोर्चा की प्रदेश सचिव उषा प्रियदर्शी ने बोलते हुए कही।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी। महिलाएं अपने 15 साल तक बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व के दिन सोमवार रात 12 बजे तक मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। गुरुग्राम डिपो ने रक्षाबंधन पर्व के लिए दस बसें आरक्षित कर रखी हैं। गुरुग्राम डिपो की ओर से भी रक्षाबंधन पर्व के दिन 200 से अधिक बसों को सडक़ों पर उतारा जाएगा। इनमें से करीब 70 बसें सिटी सेवा में रहेंगी। बाकी सभी बसें ग्रामीण और हाईवे रूट पर भेजी जाएंगी। हाईवे रूटों पर अन्य डिपुओं से भी बसें आती हैं। इस कारण गुरुग्राम डिपो का प्रयास है कि लोकल रूटों पर बसों के फेरे ज्यादा रहें। इसके लिए अलग से दस बसों को लगाया गया है।

Comments are closed.