PBK News (अजय) : राजीव चौक का अंडरपास भले ही खोल दिया हो लेकिन इससे समस्यां सोहना रोड पर और बढ़ गई है जिससे सोहना रोड के अलावा और जगह ट्रेफिक जगाम लगने लगा है उक्त बातें यशपाल यादव ने बोलते हुए कही मुख्यमंत्री द्वारा गुरूग्राम में दिल्ली -जयपुर हाईवे पर नव निर्मित दो अंडरपासो का लोकार्पण पूरी तरह से लोगो के लिए खोल दिया गया I सिग्नेचर टावर चौक तथा राजीव चौक पर अंडरपासो का लोकार्पण किया, जिसका निर्माण इन चौकों के सुधारीकरण कार्य के अंतर्गत किया गया है I इन अंडर पास के शुरू होने से नए गुरूग्राम और पुराने गुरूग्राम के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आवागमन सुचारु होगा I वही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पडऩे वाले गुरुग्राम शहर के तीन मुख्य चौराहों-इफको चौक, सिग्नेचर टावर चौक तथा राजीव चौक पर प्रतिदिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी इनमें से दो चौंकों पर अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन किया जा चूका है । इफ्को चौंक के सुधारीकरण का कार्य भी लगभग पूरा होने को है और उसका तथा हीरो होंडा चौक पर अंडरपास का निर्माण 31 मार्च तक पूरा हो जाएंगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.