[post-views]

राजबीर यादव बोले बजट 2026 से इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को बढ़ावा

7,616

भाजपा नेता राजबीर यादव ने कहा कि हरियाणा बजट 2026 प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों, हाईवे, मेट्रो, बिजली और शहरी विकास के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक निवेश बढ़ाने, व्यापार को आसान बनाने और नए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने पर सरकार का फोकस रहेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। राजबीर यादव ने कहा कि बजट में स्मार्ट सिटी, डिजिटल गवर्नेंस और आधुनिक सुविधाओं के विकास को भी प्राथमिकता मिलेगी। इससे हरियाणा को एक आधुनिक और प्रतिस्पर्धी राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट 2026 हरियाणा को आर्थिक प्रगति और औद्योगिक विस्तार की नई दिशा देगा।

Comments are closed.