[post-views]

वनप्लस 5T और 5 को मिला एंड्रॉयड ओरियो अपडेट, आईफोन 10 की तरह मिला जेस्चर फीचर

32

नई दिल्ली । वनप्लस ने ऑक्सीजन ओएस 5.1.0 के फॉर्म में एंड्रॉयड 8.1 अपडेट देनी शुरू कर दी है। यह अपडेट वनप्लस 5 और 5T को मिल रही है। इस अपडेट के साथ फोन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अपडेट के बाद फोन में आईफोन 10 की तरह जेस्चर फीचर भी उपलब्ध हो जाएगा। यह फीचर अब तक वनप्लस 5T में ही उपलब्ध था। इसके अलावा अपडेट में लॉन्चर, गेमिंग मोड और एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से सम्बंधित भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे यूजर्स का हैंडसेट को इस्तेमाल करने का अनुभव और बेहतर होगा।

इसके अलावा भी कुछ स्मार्टफोन्स हैं जिनको या तो हाल ही में लेटेस्ट ओएस अपडेट मिला है या मिलने वाला है। एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट कुल 80 फोन में देने वाला है। इसमें लगभग सभी बड़ी निर्माता कंपनियां शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर:

  • एलजी: LG V30+, LG V30, , LG G6, LG V20
  • सैमसंग: Samsung Galaxy S8, Samsung Galaxy S8+, Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy S7, Samsung Galaxy S7 edge, Samsung Galaxy A5 (2017)
  • सोनी: Sony XA1 Plus, Sony Xperia X, Sony Xperia X Performance, Sony Xperia XZ, Sony Xperia XZ Premium, Sony Xperia XZs
  • गूगल: Google Pixel, Google Pixel XL, Google Pixel 2, Google Pixel 2 XL
  • शाओमी: Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Redmi Note 5, Xiaomi Mi Mix 2, Xiaomi Mi A1, Xiaomi Mi Max 2
  • हॉनर: Honor 7X , Honor 9, Honor 8 Lite
  • हुवावे: Huawei Honor 8 Pro, Huawei Honor 8
  • आसुस: Asus Zenfone 4, Asus Zenfone 4 Pro
  • वीवो: Vivo X9s, Vivo-X20 Plus, Vivo X20, Vivo Xplay6
  • मोटोरोला: Moto Z, Moto G5
  • एचटीसी: HTC U11, HTC U Ultra
  • वनप्लस: OnePlus 5T, OnePlus 5, OnePlus 3
  • नोकिया: Nokia 3, Nokia 6
  • माइक्रोमैक्स: Micromax Canvas Infinity

आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर फोन की अपडेट को देख सकते हैं और फोन को अपडेट कर सकते हैं।

Comments are closed.