[post-views]

आतंकियों के लिए कोई नरमी नहीं, केंद्र सरकार करे सख्त कार्रवाई

9,665

बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा नेता गजराज दायमा ने लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती है। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। गजराज दायमा ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस हमले में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोरतम दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करती है और देश की एकता के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।

Comments are closed.