बादशाहपुर, 9 मई (अजय) : गुरुग्राम से समाजसेवी डॉ. विजय नम्बरदार ने शुक्रवार को कहा कि नया भारत अब केवल सहने वाला नहीं, बल्कि जवाब देने वाला भारत बन चुका है। उन्होंने कहा कि रूस से प्राप्त अत्याधुनिक एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भारत का सुदर्शन चक्र बन गया है, जो दुश्मनों को दूर से ही पहचानकर उन्हें खत्म करने में सक्षम है। डॉ. विजय नम्बरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। एस 400 जैसे हथियारों से लैस होकर भारत अब अपनी सीमाओं की रक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत तरीके से कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली 400 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्यों को भी सटीकता से भेद सकती है और यह दुश्मनों के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर, शक्तिशाली और निर्णायक है। अब कोई भी देश भारत की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता क्योंकि उसे पता है कि भारत के पास सटीक और प्रभावी सुरक्षा कवच मौजूद है। डॉ. विजय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की रक्षा शक्ति पर गर्व करें और इसमें अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहें।
Comments are closed.