[post-views]

मन की बात को लेकर कार्यकर्ताओं मे दिखा जोश : अनिल यादव

98

गुडग़ांव, 28 अगस्त (ब्यूरो) : भाजपा नेता अनिल यादव ने बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने को लेकर कार्यकर्ता पहले से ही काफी जोश व उत्साह में थे। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह गरीब तबके के लोगों से कोई सामान खरीदते समय मोलभाव ना करें। जब हम होटल में खाना खाने के लिए जाते हैं तो वहां पूरा बिल अदा करते हैं, लेकिन गरीब से हम मोल भाव करते है।

देश के प्रधानमंत्री ने मन की बात में हरियाणा में हुई आस्था के नाम पर बिना नाम लिए हिसां पर चिंता जताते हुए सख्त संदेश देते हुए संप्रदाय, धर्म या व्यरक्ति के नाम पर आस्था के आधार पर हिंसा की इजाजत नहीं करने की बात कही है। इसके साथ सख्त हिदायत देते हुए सा$फ कर दिया है कि किसी भी सुरत में हिंसा करने वालों को नही बक्शा जाएगा। पी.एम. द्वारा मन की बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने अपनी प्रतिकिया व्यक्त की है।

Comments are closed.