[post-views]

दिल्‍ली एनसीआर में आज गरजेंगे बादल, हल्की वर्षा होने के भी आसार

130

PBK NEWS | नई दिल्ली ।  मौसम विभाग का दावा है कि गुरुवार को एक बार फिर से मौसम बदलने और हल्की वर्षा होने के आसार बन रहेंगे। विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव स्वरूप गुरुवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 57 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बुधवार को तेज धूप के साथ-साथ उमस ने भी दिल्ली वासियों की हालत खराब किए रखी। दिन भर लोग पसीने की समस्या से परेशान होते देखे गए। बुधवार को दिन तो दिन, सुबह भी खासी गर्मी महसूस की गई।

सुबह से ही लोग उमस के कारण पसीना-पसीना होते नजर आए। मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर अधिकतम 78 और न्यूनतम 57 फीसद रिकार्ड किया गया।

Comments are closed.