[post-views]

मकर संक्रांति पर केजरीवाल ने प्रदेश कार्यकर्ताओं को किया आमंत्रित : सूर्यदेव

31
PBK News/गुरूग्राम, 12 जनवरी (अजय) : आम आदमी पार्टी जिला गुरूग्राम अध्यक्ष सूर्य देव नखरौला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर हरियाणा के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
 सूर्य देव यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जी ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं के संगठन मंत्रीयों, हल्का अध्यक्षों, सभी लोकसभा संगठन मंत्रीयों, लोकसभा अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारीयों एवं हरियाणा के सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को 14 जनवरी मकर सक्रांति पर अपने निवास स्थान पर मिलने के लिये आमंत्रित किया है। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा की मूल रूप से हरियाणा निवासी अरविन्द केजरीवाल इस शुभ अवसर पर हरियाणा के सभी जिलों की टीमों से मिलेंगे और हरियाणा में आगामी रणनीति घोषित करेंगे, जिसे लेकर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है। यह कार्यक्रम पूरे 5 घंटे तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल जी सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात व बातचीत करते हुए हरियाणा में भाजपा सरकार के कार्यो की फीडबैक लेंगे व सभी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर भविष्य की रणनीति घोषित करेंगे| हरियाणा के कार्यकर्ता अपने मूल रूप से हरियाणा निवासी अरविंद केजरीवाल जी को मकर सक्रांति पर मूंगफली और रेवड़ी भेंट करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद, हरियाणा प्रभारी गोपाल राय एवं अरविन्द केजरीवाल जी मौजूद रहेंगे।

Comments are closed.