गुरुग्राम, 4 नवंबर (अजय) : भाजपा नेता मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास की रफ्तार देने के लिए रैपिड रेल, मेट्रो विस्तार और एक्सप्रेसवे नेटवर्क जैसे प्रोजेक्टों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और पानीपत जैसे शहर अब औद्योगिक और आर्थिक केंद्र बन चुके हैं।मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के साथ-साथ पारदर्शिता और जनसेवा को भी सर्वोच्च स्थान दिया है। उनके अनुसार, हरियाणा का भविष्य स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन पर आधारित है, जिससे राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
Comments are closed.