[post-views]

चेन्‍नई में एआइएडीएमके के जया टीवी के ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा

109

PBK NEWS | चेन्‍नई। आयकर विभाग ने चेन्नई में एआइएडीएमके के जया टीवी और डॉक्‍टर नामधु एमजीआर (तमिल अख़बार) के ऑफिस पर छापा मारा है। आयकर विभाग की ये छापेमारी कथित कर चोरी के मामले में हुई है।

जया टीवी के ऑफिस पर आयकर विभाग ने छापा गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे मारा। फिलहाल जया टीवी की कमान आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल की सजा काट रहीं वीके शशिकला के हाथों में हैं।

जया टीवी को एआइएडीएमके का माउथपीस कहा जाता है, जिसकी नींव तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय जे जयललिता ने रखी थी।

News Source:- www.jagran.com

Comments are closed.