[post-views]

ईमानदारी से देश हित में मोदी ने बदली दुनिया में भारत की पहचान : उषा प्रियदर्शी

34

गुड़गांव, 1 नवम्बर (अजय) मोदी सरकार की सबसे बड़ी खासियत ये रही कि उनके कार्यकाल में मोदी सरकार के किसी मंत्रिमंडल के सदस्य पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। कहा जाए तो मोदी सरकार की यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। वही उन्होंने देश की दुनिया में पहचान बदलने का कार्य किया है किसी भी बड़े देश की सरकार बिना किसी घोटाले या भ्रष्टाचार के दाग़ के अपना कार्यकाल पूर्ण करने की तरफ अग्रसर हो तो यह बात उस सरकार के लिए ही नहीं, बल्कि उस देश के लिए भी शुभ संकेत है।

केंद्र में मोदी सरकार को समर्थन करते हुए मोदी सरकार के कार्य की प्रशंसा देश की जनता कर रही है लोगों का मनना है कि देश को विश्व स्तर पर अपनी साख ऊँची करने तथा विश्व में अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने में मोदी सरकार ने बड़ी भूमिका निभाई है, जोकि आज तक किसी भी प्रधानमंत्री कार्यकाल में नही हो सकी थी। वही देश में बड़े स्तर पर होने वाले हजारों करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मोदी सरकार ने पूरी तरह कामयाबी हासिल की और देश की जनता के पैसों को लुटने से बचाया है। जिसके लिए देश की जनता उनका आभार व्यक्त करती है।

Comments are closed.