[post-views]

हरियाणा दिवस पर मिला 5.22 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भरता का उपहार : बबिता यादव

4,386

बादशाहपुर, 2 नवम्बर (अजय) : समाजसेविका बबिता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सैनी द्वारा हरियाणा दिवस पर लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करना राज्य के लिए गर्व का क्षण है। 5.22 लाख महिलाओं को सीधे 2100 रुपये उनके खातों में भेजे गए, जो सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बबिता यादव ने कहा कि इस योजना ने उन परिवारों को राहत दी है जिनकी महिलाएं घर-गृहस्थी चलाने में हर महीने संघर्ष करती हैं। यह राशि भले छोटी लगे, लेकिन इससे आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा संदेश गया है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को मासिक लाभ मिलेगा, जिससे वे स्वयं अपने छोटे-मोटे खर्च पूरे कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं शिक्षा, खेल या रोजगार। लाडो लक्ष्मी योजना उनके प्रयासों को और मजबूती देगी। समाजसेविका ने कहा कि जब महिला खुश और आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।

Comments are closed.