[post-views]

लाखों खर्च के बावजूद नरक निगम में तब्दील हुआ गुड़गांव शहर

41

गुड़गांव, 15 जून (ब्यूरो) : गुड़गांव नगर निगम द्वारा लाख्रों रूपये खर्च किये जाने के बाद भी शहर में गंदगी जमा होने से हालात बद से बदतर हो चुके है उक्त विषय में जनजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ गोयल ने बोलते हुए कहा कि शहर में लाखों खर्च के बावजूद क्षेत्र नरक निगम में तब्दील हो चूका है उन्होंने कहा कि शहर के कई हिस्सों में जगह-जगह कूड़ा प्वाइंट बन गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगह कूड़े के कारण बहुत बदबू फैल रही है तो कहीं गाय कूड़े में मौजूद पॉलीथिन खा रही है। शहर की कई कॉलोनियों का यह हाल है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा हटा पाने में असमर्थ है। शहर के विभिन्न हिस्सों से रोजाना औसतन 350 से 400 शिकायतें नगर निगम की शिकायत शाखा को मिलती हैं। नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18्र001801817 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पिछले दिनों हुई नगर निगम कर्मियों की हड़ताल का अभी तक असर दिख रहा है। शहर में कई जगह कूड़ा डंप किया हुआ दिखाई दे रहा है। राजीव चौक सहित शांति नगर तथा शहर में अन्य हिस्से कूड़े से भरे है 6890

Comments are closed.