[post-views]

देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ी, बीते वर्ष 7,300 नये बने करोड़पति

37

नई दिल्ली : वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में बढ़ती असमानताओं के बीच देश में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार गत एक वर्ष में भारत में 7300 नए करोड़पति बने हैं। कंपनी के अनुसार भारत में अब करोड़पतियों की संख्या लगभग 3.43 लाख हो चुकी है।

इनके पास सामूहिक रूप से करीब 6 ट्रिलियन डॉलर अर्थात लगभग 441 लाख करोड़ रुपये मौजूद है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत सबसे अधिक महिला अरबपतियों वाले देशों में शामिल है।
रिपोर्ट के मुताबिक 2018 के मध्य तक देश में कुल 3 लाख 43 हजार करोड़पति थे, जिनमें 7,300 करोड़पति और जुड़ गए हैं।
इन नए बने करोड़पतियों में से 3,400 के पास 5-5 करोड़ डॉलर यानि 368-368 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि 1500 के पास 10-10 करोड़ डॉलर यानि करीब 736-736 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
– भारत में महिलाओं की स्थिति
क्रेडिटसुइस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अरबपति महिलाओं की संख्या प्रमुख देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा 18.6 प्रतिशतहै। देश की संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी 20-30 प्रतिशत है। देश की संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी 20-30 प्रतिशत है।
– क्रेडिट सुइस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट में अमेरिका लगातार 10वें साल टॉप पर रहा। इसकी संपत्ति 6.3 ट्रिलियन डॉलर बढ़कर 98 ट्रिलियन डॉलर हो गई। वहीं अमीरों की संख्या बढ़ने के मामले में चीन दूसरे नंबर पर रहा।यहां के लोगों की संपत्ति 2.3 ट्रिलियन डॉलर बढ़कर 52 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।

Comments are closed.