[post-views]

दिल्ली ब्लास्ट मानवता के खिलाफ अपराध, केंद्र सरकार करे सख्त कार्रवाई

2,527

बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा नेता अजयपाल पलड़ा ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली है। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ देश को एक स्वर में बोलना होगा। अजयपाल पलड़ा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस हमले में शामिल आतंकियों को फांसी की सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता इस घटना से आहत है और मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करती है।

Comments are closed.