[post-views]

Excise : 31 दिसम्बर की रात कानून या कलेक्शन, न्यू ईयर सवालों के घेरे में !

आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नही विभाग पर बड़ा सवाल

4,659

गुरुग्राम/बादशाहपुर, 28 दिसम्बर (अजय) : 31 दिसम्बर की रात को नए साल के स्वागत के नाम पर गुरुग्राम एक बार फिर हाई-प्रोफाइल पार्टियों का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है। शहर के नामी-गिरामी होटल, पब, बार और फार्म हाउसों में सेलिब्रिटी न्यू ईयर पार्टी, अनलिमिटेड शराब, एंट्री फ़ीस और स्पेशल ऑफर के नाम पर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से बुकिंग चल रही है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर इवेंट पोस्टर्स और वीडियो वायरल हैं, जिनमें खुले तौर पर अनलिमिटेड ड्रिंक्स, वीआईपी पास, स्टैग एंट्री, सेलिब्रिटी नाइट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि 31 दिसम्बर की रात गुरुग्राम में कानून चलेगा या सिर्फ कलेक्शन चलेगा यह बड़ा सवाल एक्साइज विभाग पर है

अनलिमिटेड ड्रिंक पैकेज खुलेआम ऑफर :

सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार से यह साफ झलकता है कि कई आयोजक शराब को एंट्री फ़ीस से सीधे जोड़कर बेचने का दावा कर रहे हैं। कहीं 3,000 से 10,000 तथा 20,000  तक की एंट्री फ़ीस बताई जा रही है, तो कहीं अनलिमिटेड ड्रिंक पैकेज खुलेआम ऑफर किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या आबकारी नीति में शराब परोसने और उसकी कीमत तय करने को लेकर इतनी खुली छूट है या फिर नियमों की व्याख्या सुविधा के अनुसार की जा रही है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शराब एंट्री फ़ीस और अनलिमिटेड ऑफर को लेकर आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। न यह बताया गया है कि ऐसे ऑफर वैध हैं या नहीं, न ही यह स्पष्ट किया गया है कि फार्म हाउसों में आयोजित पार्टियों को किन शर्तों पर अनुमति दी गई है। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि कहीं न्यू ईयर इवेंट को सिर्फ केवल वसूली का अवसर तो नहीं बना दिया गया, इसमें विभाग की कितनी मिलीभगत होगी यह तो 31 की रात को पता चलेगा।

2 दर्जन से भी ज्यादा सेलिब्रिटी इवेंट्स :

 सेलिब्रिटी इवेंट्स को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आम पब या बार पर जहां समय, क्षमता और नियमों का सख्त पालन दिखता है, वहीं सेलिब्रिटी पार्टी के नाम पर देर रात तक शराब परोसने और भीड़ जुटाने की खुली छूट दिखाई देती है। क्या इन आयोजनों को विशेष रियायत दी जा रही है या फिर विभाग ने अपनी आँखे बंद कर ली है और अगर नहीं, तो कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि हर साल 31 दिसम्बर की रात आबकारी नियम कागजों में और ज़मीन पर अलग-अलग नजर आते हैं। यदि नियमों का उल्लंघन होता है तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी आयोजकों की या फिर निगरानी करने वाले अधिकारियों की, न्यू ईयर सेलिब्रेशन खुशी का मौका है, लेकिन अगर इसके नाम पर कानून से समझौता और अवैध वसूली होती है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि आबकारी विभाग सख्ती दिखाता है या सवालों के बीच 31 दिसम्बर की रात यूँ ही गुजर जाती है।

अधिकारी वर्जन :

ईस्ट जोन में 31 दिसम्बर रात्री को होने वाली पार्टी के लिए अभी तक उनके पास कोई ख़ास लीकर लाइसेंस के लिए आवेदन नही आये है, लेकिन हमारी टीमें सभी पब, बार, क्लब तथा होटलों में आयोजित होने जा रहे इवेंट पर नजर बनाये हुए है, और टीमें गठित कर विशेष निगरानी के साथ कार्य करेगी, फ़िलहाल अभी कोई कार्यवाही नही की गई है, ईस्ट जोन में रेगुलर रूटीन चेकिंग चल रही है।

अमित भाटिया, अधिकारी, ईस्ट जोन एक्साइज गुरुग्राम  

वेस्ट जोन में लीकर लाइसेंस के लिए अभी तक पोर्टल पर कोई आवेदन नही आया है, लेकिन होटल, पब, बार, क्लब में अवेध रूप से होने वाली गतविधियो पर नजर बनाने के लिए 4 टीमें गठित की जा रही है जोकि इस पर विशेष नजर रखेगी और कानून का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

अशोक पंचाल, अधिकारी,वेस्ट जोन एक्साइज गुरुग्राम

Comments are closed.