[post-views]

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका, अजित जोगी की पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगी मायावती

117

नई दिल्‍ली : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस (छत्तीसगढ़-जे) और मायावती की बीएसपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत 90 में से 35 सीटों पर बसपा, जबकि अजीत जोगी की पार्टी 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बसपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अगर हम चुनाव जीतते हैं तो अजीत जोगी मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। अजीत जोगी ने कहा कि बीजेपी पिछले 15 साल से सत्ता में है।

सत्ता का दुरुपयोग, पैसे का दुरुपयोग, प्रशासनिक तंत्रों का दुरुपयोग करके वह फिर से सत्ता में आना चाहती है। अब हमारा गठबंधन हो गया है। मायावती जी और हमलोग मिलकर बीजेपी को जरूर रोक लेंगे।

Comments are closed.