गुरुग्राम : भाजपा नेता धर्मेन्द्र तंवर ने कहा कि हरियाणा बजट 2026 युवाओं और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बजट में स्टार्टअप, एमएसएमई सेक्टर, आईटी और औद्योगिक विकास के लिए ठोस योजनाएं शामिल की जाएंगी। इससे निजी निवेश बढ़ेगा और नए रोजगार सृजित होंगे। धर्मेन्द्र तंवर ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही खेल, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी नए प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट 2026 हरियाणा के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मजबूत मंच देगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
Comments are closed.