[post-views]

दिल के मरीजों के लिए वरदान बना एक्रोपोलिस अस्पताल, 24 घंटे उपलब्ध जीवनरक्षक सेवाएं

3,472

बादशाहपुर, 7 नवम्बर (अजय) : बादशाहपुर सोहना रोड स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट एक्रोपोलिस अस्पताल अब दिल के मरीजों के लिए जीवनरक्षक केंद्र बन चुका है। अस्पताल की 24 घंटे संचालित होने वाली कार्डियक इमरजेंसी यूनिट, त्वरित एम्बुलेंस रिस्पॉन्स सिस्टम और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अनेक मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रतीक ने बताया कि एक्रोपोलिस में हृदय रोग से संबंधित हर प्रकार की आपात स्थिति जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, सीने में दर्द, ब्लॉकेज और उच्च रक्तचाप के मामलों के लिए अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा हृदय रोग के मामलों में हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है, इसलिए हमारी टीम गोल्डन ऑवर के भीतर मरीज को उपचार देने के लिए हमेशा तैयार रहती है। अस्पताल में 24×7 उपलब्ध एम्बुलेंस नेटवर्क जीपीएस ट्रैकिंग से लैस है, जिससे मरीज तक तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। वहीं कार्डियक केयर यूनिट में अत्याधुनिक ईसीजी, एंजियोप्लास्टी, ईको और कार्डियक मॉनिटरिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अनुभवी सर्जनों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग टीम की तत्परता हर स्तर पर मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। डॉ. प्रतीक ने बताया कि दिल की बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, तनाव नियंत्रण और संतुलित जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा आजकल युवाओं में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है। स्थानीय निवासियों ने भी अस्पताल की त्वरित सेवा और प्रोफेशनल टीम की सराहना की है। एक्रोपोलिस अस्पताल का उद्देश्य है हर मरीज को सुरक्षित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण हृदय उपचार प्रदान करना।

Comments are closed.