[post-views]

पिछड़े और गरीबों के प्रतिनिधि के रूप में मिले नये राष्ट्रपति : यशपाल यादव

129

PBK News, 23  जुलाई (ब्यूरो) : सी.डी. इंटरनेशनल स्कुल के चेयरमेंन यशपाल यादव कहते है कि जब कोविंद जी राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे तो करोड़ों पिछड़े और गरीबों को अपना प्रतिनिधि सबसे बड़े संवैधानिक पद पर दिखाई देगा। रामनाथ जी के नाम से साफ हो गया है कि व्यक्ति चाहे तो आम होकर भी कही पहुंच सकता है।

रामनाथ कोविंद को 14वें राष्ट्रपति बनने का औपचारिक ऐलान हो चूका है। जिससे पुरे देश में जश्न मनाने का कार्य किया जा रहा है। लोग इसे लोकत्रंत की जीत बता रहे है। भाजपा समर्थकों ने प्रतिकिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले राउंड में ही रामनाथ कोविंद को बढ़त मिल चुकी थी, जोकि भारी मतों से राष्ट्रपति का चुनाव जीते है।

Comments are closed.