[post-views]

विकसित अमीर देशों में पैदा हो रहे हैं कम बच्चे रईस महिलाओं में बच्चे पैदा करने की रुचि नहीं

40

वाशिंगटन। दुनिया के अमीर देशों में आबादी तेजी के साथ घट रही है। अमीर देशों के नागरिक विशेष रूप से महिलाएं बच्चे पैदा करने में जरा भी रुचि नहीं ले रही है। एक बच्चा पैदा करने के बाद वह दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में जन्म मृत्यु का संतुलन यूरोपीय और धनी मानी देशों में बड़ी तेजी के साथ बिगड़ रहा है।
वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड वैल्यूएशन ने वैश्विक आधार पर अध्ययन किया है। 8000 से ज्यादा विभिन्न स्थानों से कई देशों का आंकड़ा एकत्रित किया है। दुनिया के आधे देशों में पर्याप्त संख्या में बच्चों का जन्म नहीं हो रहा है।

195 दुनिया के अमीर देशों के 91 देशों में वहां के लोग दूसरा बच्चा पैदा करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण यूरोप उत्तरी व दक्षिण अमेरिकी देश मैं जन्म दर को लेकर काफी विसंगति देखने को मिल रही है। भारत और चीन जैसे देशों की आबादी बढ़ रही है। वहीं दुनिया भर के 45 फ़ीसदी अमीर देशों में आबादी तेजी के साथ घट रही हैं।

Comments are closed.